नीलाम पत्र वाद का त्वरित गति से निष्पादन कराने का निर्देश।
बेतिया मोहन सिंह।
अध्यक्ष-सह- सदस्य, राजस्व पर्षद, बिहार, पटना की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में नीलाम पत्र वाद के त्वरित निष्पादन में बॉडी वारंट के निष्पादन हेतु 02 जून से आरंभ होने वाले सप्ताह को वारंट सप्ताह के रूप में घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त आलोक में जिला पदाधिकारी, दिनेश।कुमार राय द्वारा जिला नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सबंधित बैंक से लॉजिस्टिक्स सपोर्ट आदि प्राप्त कर अपने अधीनस्थ क्षेत्रान्तर्गत जन जागरूगता अभियान, थाना द्वारा कैम्प अथवा अन्य कार्यक्रम आयोजित कर लंबित नीलाम पत्र वाद का निष्पादन सुनिश्चित कराने हेतु निदेश दिया गया है।
उन्होंने निर्देश दिया कि दिनांक 02.06.2025 के शुरू होने वाले सप्ताह को वारंट सप्ताह के रूप में मनाते हुए नीलाम पत्र, वाद का त्वरित निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित मामले में प्राप्त प्रतिवेदन प्रतिदिन अपराह्न 03.00 बजे तक जिला नीलाम पत्र शाखा, बेतिया को निश्चित रूप से उपलब्ध कराने की कृपा की जाए।


