
बेतिया मोहन सिंह।
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राज कंपाउंड परिसर स्थित तांगा स्टैंड में एक युवक छोटू पटेल 23 वर्ष पिता अर्जुन पटेल को चाकू मार कर हत्या कर दी गई। मृतक छोटू पटेल वहीं का रहने वाला है और यह घटना 27 मई 25 की रात्रि 9:30 बजे से 10:00 के बीच की बताई जाती है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे बेतिया पुलिस अधीक्षक डा0 शौर्य सुमन घटना स्थल का निरीक्षण किया और नगर पुलिस को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।नगर पुलिस ने शव को कब्जे में कर जी एम सी एच अस्पताल बेतिया में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर नगर पुलिस में 3 घंटे के अंदर हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का कारण फिलहाल आपसी विवाद बताया जाता है। पुलिस में इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही चाकू मारने वाले युवक किला मोहल्ला निवासी अमन कुमार पिता राम जी प्रसाद, इसकी मां सुशीला देवी पति राम जी साह एवं महताब अख्तर उर्फ गोलू मियां पिता अब्दुलैस बुलाकी सिंह चौक तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलेगी कि तांगा स्टैंड शराबियों,एसमैकियों एवं गजेड़ियों का अड्डा बना हुआ हैं। यह सब चीज आसानी से वहां मिल जा रही है। आखिर कौन है इसका संचालक और किसके संरक्षण में यह कारोबार फल फूल रहा है, यह एक गंभीर जांच का विषय है।


