बेतिया मोहन सिंह।
मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांच धुर जमीन को लेकर हुई दो पक्षों के बीच आपसी विवाद मैं जमकर हुई मारपीट तथा तेजाब फेंके
जाने से करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना 26 मई 25 की बताई जाती है । सूत्रों के अनुसार गोपालपुर थाना के झंखरा ग्राम निवासी रमेश शर्मा एवं झून्ना शर्मा दो पाटीदारों के बीच भूमि विवाद चल रहा था।
घायलों की चिकित्सा आसपास के निजी क्लिनिको में की जा रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का इलाज जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में की जा रही है। सूत्रों के समाचार लिखे जाने इस संबंध में पुलिस द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा सका है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है, लेकिन तनाव कायम है।


