Saturday, August 1, 2026
Homeबेतियाऐतिहासिक कालीबाग मंदिर व बस स्टैंड के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का डीपीआर...

ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर व बस स्टैंड के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का डीपीआर बनाने की निविदा जारी:गरिमा

नगर निगम की दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए अलग अलग डीपीआर बनाने के लिए सक्षम एजेंसियों से मांगी है विहित प्रारूप के तहत सीलबंद लिफाफे में एक मार्च तक दावेदारी,

कालीबाग़ मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण तथा अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बस स्टैंड का नवनिर्माण के लिए न्यूनत्तम लागत में डीपीआर बनाने की निविदा जारी,

बेतिया मोहन सिंह। ऐतिहासिक धरोहर कालीबाग मंदिर परिसर के सभी मंदिरों का जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए अनुभवी कंपनी/ एजेंसियों से निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें बेतिया राज कालीन इस आध्यात्मिक और पर्यटनिक महत्व के ऐतिहासिक धरोहर मंदिर के मौलिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए संपूर्ण मंदिर परिसर अन्य संरचनाओं और खाली भूखंड का नए और आकर्षक लुक में सौंदर्यीकरण करने का प्रारूप आर्टिटेक्ट और एक्सपर्ट स्ट्रक्चरल इंजीनियर के माध्यम से तैयार कर प्रस्तुत करना है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार नगर निगम के स्वामित्व वाले बस स्टैंड को आधुनिक स्वरूप में विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित है। महापौर ने बताया कि कालीबाग मंदिर और न्यू बस स्टैंड परिसर मॉडल लुक में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पूरे बस स्टैंड परिसर का सौंदर्यीकरण लिए भी डीपीआर अलग से बनाने की निविदा जारी कर दी गई है। महापौर ने बताया कि दोनों डीपीआर अलग अलग बनाने के लिए दावेदारी पेश करने वाली अनुभवी एजेंसी का चयन सशक्त समिति के सामने विहित प्रारूप में दोनों कार्य के अलग अलग डीपीआर बनाने की अपनी दावेदारी के साथ आगामी एक मार्च 2025 तक सीलबंद लिफाफे में अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने के बाद उसकी पड़ताल और सत्यापन के लिए आगामी 03 मार्च 2025 को नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के समक्ष प्रस्तुत होने का आदेश दिया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि किन्हीं कारण बस अगर 03 मार्च को निविदा नहीं खोले जाने की विशेष स्थिति में विहित प्रावधान और अर्हता के अनुसार निविदा खोलने की प्रक्रिया सशक्त समिति/निविदा समिति द्वारा यह प्रक्रिया आगामी 05 मार्च 2025 को पूरी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes