
बलिया । जिला ब्यूरो चीफ नित्यानंद सिंह बलिया-बैरिया दिनांक- 12.02.2025 को वादी मुकदमा द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र के अधार पर प्रतिवादीगण सुरेश गोड पुत्र स्व0 मोहन गोड़,मंटु गोड पुत्र सुरेश गोड़,सोनू गोड़ पुत्र सुरेश गोड़, लक्ष्मण गोड़ पुत्र स्व0 मोहन गोड़ ,पन्ना लाल गोड़ पुत्र स्व0 मोहन गोड़ , सुरज गोड़ पुत्र सुरेश गोड़ , शिवजी गोड़ पुत्र पन्ना लाल गोड़ व पाँच व्यक्ति अज्ञात द्वारा वादी तथा वादी के परिवार पर धारदार हथियार, भाला,गड़ासा के साथ गाली देते हुए जान से मारने की नियत से वार करने व वादी मुकदमा की बहन के साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/2025 धारा 109/118(1)/115(2)/352/351(3)/333/3(5)/74 BNS पंजीकृत किया गया ।
प्रभारी नरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि विवेचना के क्रम में थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 पन्नालाल मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा दिनांक 13.02.2025 को वांछित अभियुक्तगण की तलाश में उनके घर ग्राम चांदपुर दबिश देकर मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्तगण सोनू ,लक्ष्मण गौड़,सुरेश गौड़, मन्टू गौड़ निवासी चांदपुर को गिरफ्तारी करते हुए अभियुक्तगणों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।


