.



बेतिया मोहन सिंह।
जनसुराज पार्टी के पश्चिम चंपारण संगठन के पदाधिकारियों तथा चारो संगठन जिला के पदाधिकारियों का एक अहम बैठक आज पार्टी के जिला मुख्यालय के कार्यालय में जिला अध्यक्ष एजाज हुसैन के अध्यक्षता में किया गया l इस बैठक में सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श के पश्चात् निर्णय लिया गया की प्रत्येक प्रखंड में चार- चार जिला स्तरीय पदाधिकारियों को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा जो अपने प्रभार क्षेत्र के प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पंचायत स्तर तथा बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करेंगे और जनसुराज पार्टी के विचार धारा को हर घर में पहुंचाएंगे l इस बैठक में सभी संगठन पदाधिकारियों का कहना था कि पश्चिम चंपारण जिला जनसुराज पार्टी के विधान सभा चुने में निर्णायक जिला साबित होगी और इस जिला में जनसुराज पार्टी 9 के 9 सीट जीतेगी,क्योंकि इस जिला में जनसुराज पार्टी की सीधी लड़ाई बीजेपी विकासहीन विधायको तथा जनसुराज के निष्ठावान एवम जनसेवक प्रत्यासी के बीच होगी l उपरोक्त जानकारी जिला मुख्य प्रवक्ता इंजीनियर सिकंदर चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए l जिला अध्यक्ष एजाज हुसैन तथा संगठन महासचिव सचिंद्र पाण्डेय ने सभी संगठन पदाधिकारियों को संबोधन करते हुए संयुक्त रूप कहें की पश्चिम चंपारण जिला जनसुराज पार्टी तथा प्रशांत किशोर जी के सोच को सम्पूर्ण बिहार में मजबूत करने के लिए मुख्य कड़ी है इस लिए अब हर एक कार्यक्रम को प्रशांत किशोर बनकर जनता के बीच जाने की जरूरत है और बिहार के बेहतर भविष्य के लिए जनसुराज के योजना को बताने के समय है l वही जिला संयोजक कृष्ण कुमार बिंद,संगठन जिला के संयोजक काशी बैठक, महातम बिंद ने संयुक्त रूप से कहें कि सभी कार्यकर्ताओं को हर एक गांव और कस्बा में जनसंवाद आयोजन करना होगा क्योंकि जनसुराज की मुख्य ताकत जनसंवाद ही है l जनसुराज के वरीय नेता अनिल सिंह,कुंदन पांडे,प्रदेश महासचिव नंदकिशोर कुशवाहा तथा वरीय नेत्री डा.अर्चना बाला ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहें की बिहार के वर्तमान भ्रष्ट एवम अंग्रेजी हुकूमत जैसी सरकार को उखाड़ फेंकने तथा परिवारवाद की राजनीति से बिहार के जनता को निजात दिलाने के सबसे बेहतर मौका है जिसे हमलोग को मजबूत कंधा प्रशांत किशोर जी के साथ लगाने की जरूरत है l जिला महिला अध्यक्ष मधु देवी तथा बेतिया संगठन जिला महिला अध्यक्ष नीतू शाही, नरकटियागंज संगठन महिला अध्यक्ष रीना देवी ने कही की जनसुराज एक ऐसी पार्टी है जिसमे महिलाओं को स्वतंत्र तथा पूर्णरूपेण राजनीतिक भागीदारी पुरुष के समान मिल रही है इस लिए अब बिहार के हर एक समाज के शिक्षित तथा समाजसेवी महिला को जनसुराज के साथ जुड़कर नारीशक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है l आज के इस बैठक में कार्यालय प्रभारी अरविंद मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों से कहें की यदि आप सभी को किसी भी प्रकार के प्रचार संबंधी सामग्री की आवश्यकता पड़ती है तो आप लोग निश्चित जिला मुख्यालय में हमे सूचित करेंगे लिखित रूप और आपको ससमय सामग्री उपलब्ध कराने के कोशिश की जायेगी l पश्चिम चंपारण युवा अध्यक्ष राजकिशोर चौधरी,बेतिया संगठन जिला युवा अध्यक्ष गौरव मिश्रा,उपाध्यक्ष इस्तेयाक शोला,नरकटियागंज युवा उपाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, तथा जिला सचिव जावेद अख्तर ने संयुक्त रूप कहें की बिहार के राजनीति में युवाओं अभी तक सभी पार्टियों ने सिर्फ और सिर्फ ठगने और शोषण करने का काम की है लेकिन जनसुराज इकलौती ऐसी पार्टी बनी है जो युवाओं के राजनीतिक भागीदारी को प्रबलता से सुनिश्चित की है l प्रदेश युवा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राम,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य किशोर कुशवाहा,ओम ठाकुर,नागमणि कुमार ने संयुक्त रूप से कहें की बिहार सरकार को डोमिसाइल नीति को बिहार में लागू करना होगा क्योंकि बिहार के युवाओं के हकमारी किया जा रहा है जिसे कतई बिहार के युवा बर्दास्त नही करेंगे l वही बेतिया संगठन जिला के अध्यक्ष मुन्ना पासवान,महासचिव जवाहिर मुखिया एवम संगठन मुख्य प्रवक्ता संजय प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कहें की पश्चिम चम्पारण से आज तक जीत कर सदन में जाने वाले एक भी नेता ने यहां के गरीब जनता के समस्या पर कभी ध्यान ही नही दिए l इस बैठक में डा. कोदो हवारी,आनंद किशोर चौधरी,भक्ति भारती मिश्रा,बंधु दुबे,खालिद सैफुल्ला,शत्रुधन साहू, वसीर हवारी,तकाबुल मियां,मनिंदर चौबे,प्रखंड महा सचिव चंद्रा मोहन तिवारी,नौतन प्रखंड महिला अध्यक्ष कृष्णावती देवी,चनपटिया महिला अध्यक्ष गुड़िया देवी,मझौलिया प्रखंड महिला अध्यक्ष मधु कुमारी,अमित दास,प्रमुख मजहर आलम,बाबूलाल यादव तथा सैकड़ों वरीय नेतागण उपस्थित रहे l


