
बेतिया मोहन सिंह। बेतिया पुलिस ने 12 वर्षों से फरार एवं₹20000 का इनामी हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसे जानकारी बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के हवाले से दी गई है।
09 फरवरी 25 को हत्या के कांड में 12 वर्षो से फरार अभियुक्त धीरज कुंवर, पे० रामशीष कुंवर, सा० शिकारपुर, थाना सिकटा, जिला प० चम्पारण बेतिया के विरूद्ध 20000 का इनाम घोषित था, जिसे सिकटा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० राज रौशन एवं उनकी टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया ।


