Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियाडेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाएं, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों...

डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाएं, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी: जिला पदाधिकारी।

फॉगिंग एवं जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाएं।

सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवारीय बैठक सम्पन्न।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण
तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सोमवारीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने लंबित आवेदनों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदनों के निष्पादन की नियमित रूप से समीक्षा करने का निर्देश दिया।

जीवन प्रमाणीकरण कार्य की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को जीवन प्रमाणीकरण कराने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। जीवन प्रमाणीकरण कार्य की नियमित समीक्षा उप विकास आयुक्त द्वारा की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करा ली जाएं। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करने को कहा।

नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में अपेक्षित सहयोग प्राप्त करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिले में व्यापक अभियान चलाया जाना है। पिछले वर्ष जिले में डेंगू के कुछ मामले सामने आए थे, जिनका सफलतापूर्वक उपचार किया गया। इस वर्ष अब तक जिले में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। डेंगू की संभावित रोकथाम एवं उपचार को लेकर डेंगू वार्ड, एंबुलेंस, डेंगू जांच किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निगम एवं सभी नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन स्थानों पर पूर्व के वर्षों में डेंगू के मामले सामने आए थे, उन क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से अभियान संचालित करने तथा आमजन को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही, जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू की जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा अन्य विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की भी समीक्षा की गयी तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes