बेतिया मोहन सिंह।23 अप्रैल 26 को इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी ग्राम से बृजेश पासवान के विवादित जमीन से पेड़ काटने के क्रम में 3 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा घटनास्थल के पास ही झाड़ी से पीला रंग के झोला में रखा हुआ एक देसी, कट्टा एवं 5 जिंदा गोली बरामद किया गया है। इस संबंध में बृजेश पासवान के आवेदन के आधार पर इनरवा थाना काण्ड संख्या 64/26 अंकित कर गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।गिरफ्तारी1. राघवेंद्र भारती पिता स्वर्गीय रामचन्द्र भारती2. कुणाल भारती पिता राघवेंद्र भारती3. देवेंद्र कुमार भारती पिता राघवेंद्र भारतीसभी ग्राम घोड़पकड़ी थाना इनरवा जिला, पश्चिम चंपारण, बेतिया।बरामदगी1. देसी कट्टा एक2. जिंदा गोली पाँच


