Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियामहिला के प्राइवेट पार्ट्स से 20 ग्राम हुआ चरस बरामद।

महिला के प्राइवेट पार्ट्स से 20 ग्राम हुआ चरस बरामद।

बेतिया मोहन सिंह।
बेतिया के GMCH से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक महिला हंगामा कर रही है। पहले तो महिला ने अस्पताल कर्मियों पर चिल्लाया। इसके बाद महिला जय भोलेनाथ, जय श्री राम, जय माता भवानी का नारा लगाने लगी।

अस्पतालकर्मी और पुलिसकर्मी महिला को बेड पर ले जाने का प्रयास करते रहे, लेकिन महिला कूद-कूदकर उतर जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने 20 ग्राम चरस बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार
बताया जाता है कि महिला अपने प्राइवेट पार्ट में चरस छुपाकर रखी थी। सदर SDPO-1 विवेक दीप ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज पिपरा चौक की रहने वाली
के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि महिला पहले शहर के उतरवारी पोखर में कूद गई। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे निकाल कर अस्पताल पहुंचा। जहां वो होश में आने के बाद हंगामा करने लगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी बीच महिला के प्राइवेट पार्ट से मादक पदार्थ (चरस) जैसा एक पुड़िया गिरा। जिसके बाद पुलिस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

सदर SDPO-1 विवेक दीप ने बताया कि जब पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। महिला ने बताया कि उसे चरस कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी रोशन जौन दिया था। पुलिस ने रोशन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes