
बेतिया मोहन सिंह।
24 जून 25 को समय 07:00 बजे शिकारपुर थानाक्षेत्र के ग्राम मंगरहरी बैरिया में अपने घर से फैजान आलम पे०-सलाहुद्दीन अंसारी सा०- भंगरहरी बैरिया में अपने घर से गुम हो गया है। जिसके संबंध में शिकारपुर थाना कांड संख्या – 647/25 दर्ज किया गया है। इस बच्चा को खोजा जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि इस बच्चा के बारे जानकारी देने वाले को बेतिया पुलिस के तरफ से दस हजार रुपया की पुरस्कार की घोषणा की जाती है। जो भी व्यक्ति इसकी जानकारी देगा। उसे उक्त पुरस्कार राशि दी जाएगी।


