बेतिया मोहन सिंह।
बैरिया थाना के संत घाट, हाट सरैया में अगस्त 2022 में चाकू से हमला कर सिसवा सरैया निवासी अनिल मियां की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बैरिया थाना द्वारा तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध बैरिया थाना कांड संख्या 232/22 धारा 302 IPC एवं अन्य 12/08/22 दर्ज की गई थी। उच्च जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि
इस कांड का एक प्राथमिकी अभियुक्त प्रदीप यादव @अमित यादव पिता मदन यादव, जमादार टोला, करगहिया पिछले ढ़ाई वर्षों से फरार एवं बैरिया थाना का वांटेड अभियुक्त था।
पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक बेतिया के द्वारा इस पर 20000 का ईनाम की भी घोषणा की गई थी। जिसके फलस्वरूप बैरिया थाना द्वारा इसकी गिरफ़्तारी की गई।
बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।


