Friday, June 5, 2026
Homeबिहार नागिन डांस करते वक्त हुआ असली सांप से मुकाबला, जानें आगे क्या...

 नागिन डांस करते वक्त हुआ असली सांप से मुकाबला, जानें आगे क्या हुआ

पटना: ज़हरीले सांपों को गले और हाथों में लपेटकर नाच रहे एक कलाकार को सांप ने काट लिया। यह घटना एक स्टेज शो के दौरान हुई। कलाकार फिल्म के गाने पर थिरक रहा था, तभी सांप ने उसे काट लिया, लेकिन उसे इसका एहसास ही नहीं हुआ। कुछ देर बाद जब वह स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़ा, तब लोगों को सांप के काटने का पता चला। 

छठ पूजा के मौके पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गौरव कुमार नागिन डांस कर रहे थे। उन्होंने अपने गले और हाथों में कोबरा सांप लपेट रखे थे। स्टेज पर दो और सांप भी रखे हुए थे, जिनके फन उठे हुए थे। नाचते-नाचते गौरव के हाथ में सांप ने काट लिया, लेकिन न तो गौरव को और न ही दर्शकों को इसका पता चला। कुछ ही देर में गौरव बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसे सांप ने काटा है। यह घटना बिहार के सहरसा जिले में हुई। 

गौरव ने बताया कि वह कई सालों से इस तरह के स्टेज शो करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सांप ने पहली बार काटा है। इस काम से उन्हें बहुत कम कमाई होती है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी जान बच गई। गौरव अब ठीक हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes