Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारनहीं रहीं भोजपुरी स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, अंतिम संस्कार आज पटना में

नहीं रहीं भोजपुरी स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, अंतिम संस्कार आज पटना में

बेटे अंशुमन सिन्हा ने शारदा सिन्हा की एक फोटो उनके इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं। बता दें कि 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद शारदा सिन्हा को दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, 4 नवंबर की शाम अचानक उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

पीएम बोले- शारदा सिन्हा का जाना एक अपूरणीय क्षति

शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने शोक जताते हुए कहा- लोकगायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद पॉपुलर रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes