Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियाबेहतर तरीके से कार्य करें नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादक : जिला पदाधिकारी।

बेहतर तरीके से कार्य करें नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादक : जिला पदाधिकारी।

अपने काम की बदौलत अपनी पहचान बनाइए।

अपने कार्यों एवं दायित्वों के अतिरिक्त अन्य कार्यों को भी जानिये और समझिए।

जिला पदाधिकारी ने 13 नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र।

बेतिया मोहन सिंह। जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों का जिलास्तर पर नियुक्ति पत्र का वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। जिला पदाधिकारी ने नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में शकीलुर रहमान, आफाक अहमद, अहसन अली, अशफाक आलम, मो0 रेयाजुल हक, शेख गौसिया नजाकत, मो0 आहसनुल्लाह, मो0 जहीर, खुशबू फिरदौस, सद्दाम हुसैन, तरन्नुम खातुन, नाहिदा खातून एवं मो0 नेमतुल्लाह के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने और रमजान की शुभकानाएं देते हुए कहा कि अच्छे तरीके से कार्य कीजिए। अपने काम की बदौलत अपनी पहचान बनाइए। आपकी पदस्थापना जहां हुई है, वहां के अधिकारी आपके कार्यों से संतुष्ट रहें, इसका ख्याल रखियेगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों एवं दायित्वों के अतिरिक्त अन्य कार्यों को भी समझना चाहिए। ये नहीं कि हम उर्द अनुवादक है, दूसरा काम कैसे करें। सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जानिए। इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कैसे होता है, इसे भी जानिए और समझिए। इंदिरा आवास कैसे मिलता है, कैसे लैंड डिस्प्यूट होता है, कैसे सेटेलमेंट होता है, कैसे राशन कार्ड बनता है। एक-एक चीज को अच्छे तरीके से समझिए।

नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों ने जिला पदाधिकारी से कहा कि सभी बेहतर तरीके से कार्य करेंगे। जो भी कार्य एवं दायित्व प्रशासन द्वारा दिये जायेंगे, उनका भलीभांति निष्पादन करेंगे। अनुवादकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग ने सभी नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को संबोधित करते हुए कहा की आप उर्दू भाषा के नए सिपाही हैं आप में नई ऊर्जा विधमान है इसलिए उर्दू भाषा के कार्य करने के साथ-साथ सभी प्रशासनिक कार्यों को भी तन्मयता से सीखने का प्रयास करें ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व), राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, उर्दू भाषा कोषांग, म0 आफताब आलम अंसारी, उर्दू अनुवादक, अबुजर्र कमाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes