Saturday, June 6, 2026
Homeबेतिया17 अप्रैल से प्रारंभ होगा महिला संवाद।

17 अप्रैल से प्रारंभ होगा महिला संवाद।

जीविका संपोषित ग्राम संगठनों में आयोजित होगा महिला संवाद।

महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएं भाग लेंगी।

सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों/योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी।

महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार प्रायोजित योजनाओं/कार्यों से महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किया जायेगा।

संवाद में उपस्थित सभी सदस्यों से योजनाओं पर मंतव्य/परामर्श प्राप्त किया जायेगा।

बेतिया मोहन सिंह। जिलाधिकारी
दिनेश कुमार राय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में प्रमुख है। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु अभिनव कार्यक्रम तैयार किए गए हैं एवं अति महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रारंभ की गयी है। सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को और प्रभावी बनाने एवं समुदाय की अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान हेतु राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद का आयोजन जीविका संपोषित ग्राम संगठनों में किया जाना है। महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएं भाग लेंगी। जिला पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में महिला संवाद के आयोजन के निमित आयोजित कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद में सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों/योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार प्रायोजित योजनाओं/कार्यों से महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किया जायेगा एवं संवाद में उपस्थित सभी सदस्यों से योजनाओं पर मंतव्य/परामर्श प्राप्त किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला संवाद का उदेश्य महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से महिलाओं को अवगत कराना है। सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। महिलाएं अपने गांव या टोलों की समस्याओं एवं आकांक्षाओ को चिन्हित कर उनके समाधान के संबंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलब्ध करा सकें तथा साथ ही सामाजिक विकास से संबंधित मुद्दों पर भी अपना मंतव्य प्रदान कर सकें। इसके साथ ही प्रभावशाली, समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना महिला संवाद का उदेश्य है।

उन्होंने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम की शुरूआत 17 अप्रैल 2025 से होगी। यह कार्यक्रम दो घंटे का होगा। उन्होंने डीपीएम जीविका को निर्देश दिया कि महिला संवाद के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां ससमय कर लें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र सहित जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने महिला संवाद के रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व) राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes