Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियावीटीआर क्षेत्र में मवेशी चल रही एक वृद्ध महिला को बाघ ने...

वीटीआर क्षेत्र में मवेशी चल रही एक वृद्ध महिला को बाघ ने बनाया निवाला

ग्रामीणों में भारी दहशत

बेतिया पश्चिमी चंपारण (मोहन सिंह)।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत बाघ द्वारा एक वृद्ध महिला को अपना निवाला बना लिए जाने के कारण ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है और ग्रामीण काफी भयभीत हैं। यह घटना बुधवार (10 सितंबर) की शाम की बताई जाती है। आखिर कब तक बाघ ग्रामीणों को अपना निवाला बनाते रहेंगे। महिला की पहचान मानपुर थाना के सोनबरसा ग्राम निवासी देवी काल (60 वर्ष) के रूप की है। महिला वीटीआर के गोवर्धना बन क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे अपने मवेसियो को चराने गई थी, तभी बाग जंगल से निकलकर उसे पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला अपनी मवेशी चराने गई थी, तभी बाघ ने उसे पर हमला बोल दिया और गर्दन पड़कर नदी से करीब 500 मीटर अंदर जंगल में खींच ले गया। अन्य चरवाहों द्वारा हल्ला मचाने पर जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुए और जंगल में उसे खोजने हेतु प्रवेश किया, तब तक लगभग एक घंटा समय बीत चुका था। ग्रामीण खोजते हुए जंगल में घुसे तब तक बैग जो है महिला के पूरे शरीर को खा चुका था केवल इसका एक टांग ही बच पाया था। ग्रामीणों ने बचे हुए महिला की टांग और खून से सना उसके कपड़े को उठाकर लाए और स्थानीय थाना एवं वन विभाग को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची मानपुर पुलिस और वनकर्मियों ने घटनास्थल का माय ना किया। पुलिस ने बचे हुए महिला की अवशेष को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही वनकर्मियों ने ग्रामीणों को सुबह एवं शाम में जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes