


मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग Nh 727 माधोपुर चौक के समीप कल 2 अक्टूबर गुरुवार की रात 11बजे एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान माधोपुर शेख टोली वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय शेख गुलशेर के पुत्र शेख शेराजुल के रूप में हुई है। वे पेशे से टेंपो चालक थे यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया है कि माधोपुर निवासी शेख शेराजुल अपने ई-रिक्शा का शीशा सड़क किनारे साफ कर रहे थे, तभी छपवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शेराजुल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। शेराजुल के पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं।
पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


