Saturday, June 13, 2026
Homeबेतियास्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 : बेतिया समाहरणालय में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 : बेतिया समाहरणालय में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

उपविकास आयुक्त ने किया स्वच्छोत्सव का शुभारंभ, प्लेकार्ड विमोचन व गुब्बारे उड़ाकर की शुरुआत।

स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, नवरात्र पर्व को “क्लीन ग्रीन उत्सव” के रूप में मनाने पर जोर।

25 सितंबर को होगा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम।

बेतिया मोहन सिंह।

उपविकास आयुक्त बेतिया, सुमित कुमार एवं अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, श्री कुमार रविन्द्र द्वारा स्वच्छोत्सव प्ले कार्ड का विमोचन एवं गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

उपविकास आयक्त, सुमित कुमार द्वारा बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता पखवाड़ा 2017 से मनाया जा रहा है। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का आयोजन दिनांक-17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2025 तक किया जाएगा जिसका थीम “स्वच्छोत्सव“ है। जिसके तहत मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-बड़े बिंदुओं को चिन्हित कर गंदगी मुक्त करना है, सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का अभियान चलाया जाना है, सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा शिविर लगा कर उनकी स्वास्थ्य जाँच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है है। स्वच्छता को व्यवहार को व्यवहार का अंग बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के दौरान नवरात्र पर्व भी है। इस त्यौहार को कलीन ग्रीन उत्सव मनाने पर बल प्रदान किया जाना है, जिसके लिए उनके द्वारा पूजा समितियों एवं आयोजकों से अपील किया गया कि नवरात्र पूजा एवं मेला परिसर को प्लास्टिक कचरा सहित सभी तरह का कचरा से मुक्त, स्वच्छ पर्यावरण अनुकूल त्यौहार मनाने का हर सम्भव प्रयास करें जिसके लिए पूजा परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले आदि का उपयोग न करें इसके बदले जूट, कपड़े, कागज या इको फ्रैंडली सामग्री से निर्मित थैले का उपयोग करें। कचरा न फैलाये। परिसर को स्वच्छ बनाये रखे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता का एक राष्ट्रीय पर्व है। इसलिए सभी जिले वासी इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने घर, परिवेश, गाँवो को स्वच्छ बनाये, गाँवो, गली और मोहल्लो को प्लास्टिक कचरा से मुक्त बनाने के लिए अभियान में श्रमदान करें। जिसके लिए आगामी 25 सितंबर को राष्ट्रव्यापी “ एक दिन, एक घण्टा, एक साथ“ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में किया जाएगा आप अपनी सुविधानुसार अपने पंचायत, या निकटवर्ती शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में चयनित श्रमदान स्थल पर एक घण्टे का समय स्वच्छता हेतु श्रमदान करें एवं स्वच्छोत्सव मनाएं।

कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय परिसर में स्वच्छता रंगोली, कचरा से कंचन थीम पर कलाकृतियों की प्रस्तुति किया गया साथ ही स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता हेतु सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया।

कार्यक्रम का समापन स्वच्छता शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के साथ किया गया मौके पर महापौर, नगर निगम बेतिया, श्रीमती गरिमा देवी सिकरिया, अपर समाहर्ता, विभागीय जाचं, कुमार रविन्द्र, निदेशक जि० ग्रा०वि०अभि०, अरुण प्रकाश, निदेशक (रा०नि०का०) पुरषोत्तम त्रिवेदी, वरीय उपसमाहर्ता सुश्री नगमा तब्बसुम, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारियों सहित प्रखण्ड स्तरीय एलएसबीए टीम, स्कूली छात्र एवं छात्रएं एवं नगर निगम बेतिया के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes