


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, मधोपुर में 16 से 31 दिसंबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का सफल आयोजन डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान, के नेतृत्व में किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत 16 दिसंबर को स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसके अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता संदेश। “वेस्ट टू वेल्थ” एवं सुरक्षित कचरा निपटान पर जागरूकता कार्यक्रम, कार्यालय परिसरों की सफाई, पुराने अभिलेखों का निस्तारण एवं डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन पर विशेष अभियान चलाया गया।
इसके साथ ही संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सैनिटेशन अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग में कमी, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। गोद लिए गए गांवों में श्रमदान, हस्ताक्षर अभियान तथा किसान दिवस के अवसर पर स्वच्छ कृषि पद्धतियों पर संवादात्मक कार्यशालाएँ भी आयोजित की गईं।
इस कार्यक्रम में डॉ. जगपाल, डॉ. चेल्पुरी रामलू, डॉ. सौरभ दुबे एवं डॉ. बी.आर. हर्षा की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जीवनशैली है, जिससे स्वस्थ समाज और समृद्ध कृषि की नींव रखी जा सकती है।


