Friday, July 3, 2026
Homeबेतियाबेतिया विधानसभा के आम जनों से रोहित सिकारिया की अपील

बेतिया विधानसभा के आम जनों से रोहित सिकारिया की अपील

बेतिया मोहन सिंह।
लोकतंत्र सबसे बड़े महापर्व आम चुनाव के मालिक मतदाता के पास धूल से फूल उगाने की ताकत है। उसी दबाव के सम्मान में, मैं रोहित कुमार सिकारिया, स्थानीय नगर निगम के वार्ड 17 का नगर पार्षद रहते बेतिया विधानसभा क्षेत्र एक निर्दलीय प्रत्याशी बनकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगने आ रहा हूं। इस अभियान में मेरी धर्मपत्नी और नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया भी अपने को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रताड़ित करने वाली ताकतों के विरुद्ध अपने सत्य और सेवा का प्रबल संकल्प के साथ जनता की अदालत में न्याय की भीख मांगने घर घर जाएंगी। जनता के प्रति अपनी निष्ठा पूर्ण सेवा को भी जारी रखने के लिए जनता जनार्दन के समर्थन का आशीर्वाद मांगेगी। न्याय पाने के लिए जन समर्थन मांगने के महायज्ञ का शुभारंभ आगामी 18 अक्टूबर के दिन शक्ति की अधिष्ठात्री जगदम्बा महाकाली के धाम नगर के कालीबाग मंदिर से सुबह 9 बजे किया जाएगा। इसी यात्रा के क्रम में बेतिया विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष मैं रोहित कुमार सिकारिया द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। इस महायज्ञ में सहभागिता का आशीर्वाद देने के लिए आप सबका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग और सहभागिता की सादर शतत विनम्र प्रार्थना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes