Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियानरकटियागंज में मोटर चोरी करते देख लेने पर नाबालिग की हत्या,एक धराया

नरकटियागंज में मोटर चोरी करते देख लेने पर नाबालिग की हत्या,एक धराया


नगर के चीनी मिल हजारी के समीप मिला नाबालिग का शव


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज।


बेतिया मोहन सिंह।
नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटर चोरी करते देख लेने पर एक नाबालिक की गला दबाकर आरोपी चोर द्वारा निर्मम हत्या कर दीई।घटना नगर के चीनी मिल हजारी के समीप की है। मृत नाबालिग की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है जो आठवीं कक्षा का छात्र बताया जाता है।वह मंझरिया गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी का पुत्र था।सूचना पर पहुँची शिकारपुर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की निशामदेही पर गांव के ही प्रदीप कुमार चौधरी नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिग के पिता एक खेत की रखवारी कर रहे थे।नाबालिग भी उनके साथ था।इसी बीच उसके पिता किसी काम से घर चले गए।नाबालिग खेत के समीप ही बैठा था।मंगलवार की रात्रि में चोर खेत मे लगे मोटर की चोरी करने लगा। चोर को नाबालिग ने देख लिया।नाबालिग द्वारा चोरी करते देख लेने पर चोर ने नाबालिग को पकड़ लिया और खेत से कुछ दूर ले जाकर नाबालिग के कपड़े से ही उसका गला घोंट दिया। नाबालिग के दम तोड़ देने पर वह भाग निकला। बुधवार की सुबह चीनी मिल हजारी के समीप महेश साह के फुलवारी में नाबालिग सत्यम का शव बरामद किया गया। बाद में गांव में कोहराम मच गया।मृतक के परिजनों ने गांव के ही प्रदीप चौधरी नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हत्या का कारण कुछ और ही बताया गया है ।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के हरेक पहलू की जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes