

बेतिया मोहन सिंह।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी आगमन को लेकर बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी सक्रिय हो गई हैं। 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी मैदान में होने वाली जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंत्री रेणु देवी घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र बांट रही हैं।
बताते चलें कि इस सभा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


