Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियागोपालगंज में आगामी 30 मार्च को होने वाली गृह मंत्री की आम...

गोपालगंज में आगामी 30 मार्च को होने वाली गृह मंत्री की आम सभा को सफल बनाने हेतु हुई बैठक

बेतिया मोहन सिंह।
माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की आगामी 30 मार्च को गोपालगंज में प्रस्तावित जनसभा की सफलता के निमित्त प्रदेश की पशुपालन मंत्री रेणु देवी के बेतिया आवास पर बेतिया विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। रेणु देवी ने बताया की बेतिया विधानसभा क्षेत्र से इस जनसभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। अमित शाह जी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस चुके है। बैठक में जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, भाजपा नेता आनंद सिंह, सुशील जायसवाल, विजय रंजन ठाकुर, संदीप कुमार श्रीवास्तव, मनुबाबू कुशवाहा, अनिल वर्मा, अमित चौबे, पायल गुप्ता, अभिषेक सर्राफ, आशीष कुमार, राहुल चतुर्वेदी, अशोक यादव, विजय ठाकुर, किशन श्रीवास्तव, उमाशंकर कुमार एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes