
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया पुलिस ने गुरुवार की देर संध्या महोदीपुर पंचायत के खैरवा टोला वार्ड 01 से गुप्त सूचना के आधार पर 02 क्विंटल प्रतिवंधित मांस के साथ चार लोगों को धर दबोचा,जानकारी एसडीपीओ सदर अजीत कुमार ने दी,उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया के थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर एक कौम विशेष के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया,छापामारी दल में अंचलाधिकारी राजीव रंजन और एफएसएल की टीम शामिल रहे,पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चारों गिरफ्तार आरोपियों को सीएचसी मझौलिया में मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार के दिन जेल भेजा गया,बताया गया है कि पुलिस कप्तान शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली कि पर्व के अवसर पर कुछ लोग गोलबंद होकर प्रतिवंधित मांस की आपूर्ति कर रहे हैं,सूचना पर निर्देश के मुताबिक पुलिस हरक्क्त में आयी और तत्काल टीम गठित कर संभावित क्षेत्र में छापेमारी की जहां मौके वारदात से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार लोगों में मुबारक अंसारी, फैयाज अंसारी, मेराज अंसारी समेत एक महिला को गिरफ्तार किया गया,सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जब्त प्रतिबंधित मांस को सीओ राजीव रंजन बीडीओ डॉ राजीव रंजन और थाना अध्यक्ष अमर कुमार की उपस्थिति में थोड़ा सेम्पल रखकर विनष्ट किया गया।


