

वन विभाग के टीम पहुंचकर जांच किया तो नहीं मिला कोई तेंदुआ का पैड मार्क चिन्ह – वन पाल
बेतिया मोहन सिंह।
मैनाटांड़ के मंझरीया गांव में सोमवार को तेंदुआ के घुसने से गांव में अफरातफरी मच गई। हालांकि तेंदुआ ने किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनसार तेंदुआ गेहूं के खेत में देखा गया है। तेंदुआ को देख लोगों के द्वारा शोरगुल करने पर गेहूं के खेत में छिप गया तेंदुआ। लोगों ने इसकी सुचना पुरूषोत्तमपुर थाना और वन विभाग को दी। इधर डीएफओ ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को भेजकर तेंदुआ का ट्रेस किया जाएगा। वन विभाग के टीम पहुंच कर जांच किया तो फिशिंग कैट के निशान का अनुमान लगाया। वही वन पाल ने बताया कि पैड मार्क चिन्ह कोई नहीं मिला है और अभी हमारी जांच जारी रहेगा। मौके पर अनवर आलम, प्रवेज आलम, अरशद आलम, सेराज आलम, सरफराज आलम, मुस्तफा आलम, टूना, साहेब कुमार, हसन एमाम, सैदुल्लाह,इब्राहिम आलम , सीबू आलम,नेहाल आलम,सगीर आलम,अजमल आलम इत्यादि लोग मौजूद रहे।


