
बेतिया मोहन सिंह।
बगहा पुलिस जिला अंतर्गत एक पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी । ग्रामीणों का कहना है कि पति ने यह खौफनाक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसे अपनी पत्नी पर शक था। पति को शक था कि पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध है। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारणों का खुलासा करने में जुटी हुई है और आगे की जांच कर रही है।
महिला की शादी आज से 20 साल पहले थाना थाना के देवीपुर ग्राम में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन का पति हमेशा शराब पीता था और उसकी बहन के साथ आए दिन झगड़ा करता रहता था। इसी बीच रविवार की रात बहन के पति ने कुल्हाड़ी से उसकी गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद गांव के लोगों ने महिला के परिजनों को उसके हत्या की सूचना दी।
धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि महिला की शादी साल 2005 में देवीपुर के युवक से हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जब तक गिरफ्तार नहीं होगा तब तक हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाएगा। वहीं जिस धारदार हथियार से हत्या की गई है, उसे जब्त कर लिया गया है.


