
मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनंवरिया पंचायत के अमवा वैरागी टोला निवासी 35 वर्षीय राजदेव राउत की मौत पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र के छगराहा वाटर पार्क के पीछे बहुमंजिला विवाह भवन से गिरने से शुक्रवार के दोपहर हो गई। मौत की खबर मिलने से परिजनों में चिखचित्कार मच गया। सुगौली पुलिस ने लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। मृतक की एक बेटा और एक बेटी है। बेटी शादी करने योग्य हो गई है। पत्नी ने बताया कि विवाह भवन में 15 दिनों से मजदूरी करने के लिए जा रहे हैं। मजदूरी करने के लिए जाते समय राजदेव राउत पत्नी से समय से लौटने के बात कह कर चले गए।


