Saturday, June 13, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई में सफाई मित्रों और कार्यालय कर्मियों...

नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई में सफाई मित्रों और कार्यालय कर्मियों के स्वास्थ की जांच और उपचार हमारी जिम्मेदारी: गरिमा

नगर निगम के सम्राट अशोक सभागार में “स्वच्छता ही सेवा” के तहत आयोजित स्वस्थ जांच शिविर में बोलीं महापौर,

दो दिन चलने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में होगी सभी 46 वार्डों के सफाई व कार्यालय कर्मियों की जांच,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम के सम्राट अशोक भवन के सभागार में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत नगर निगम स्वच्छता मित्रों और कार्यालय कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इसकी शुरुआत करते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “स्वच्छता ही सेवा” जैसे महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत हुई है। यह अभियान महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में समाज को प्रेरित करने के लिए चलाया गया है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने वाले सफाई मित्रों और कार्यालय कर्मियों के स्वास्थ की जांच और उपचार हमारी जिम्मेदारी है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि तो आइए स्वच्छता ही सेवा अभियान में हिस्सा लें व स्वस्थ, स्वच्छ और सतत भविष्य की ओर अग्रसर हों। दो दिवसीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के रूप में निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन नगर निगम कार्यालय परिसर के सम्राट अशोक भवन में किया गया। कैंप में सफाई मित्रों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टर, पैरामेडिक्स एवं एएनएम को प्रतिनियुक्त किया गया था। जिनके द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ बीमार कर्मियों के बीच दवा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त, अन्य पदाधिकारी, कर्मी, सफाई मित्र आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes