


बेतिया मोहन सिंह।
सी आईं टी यू से सम्बद्ध प॰ चम्पारण ग्रामीण क्षेत्रिय तांगा चालक कल्याण संघ राजदेवड़ी परिसर को ठेका के नाम पर पार्किंग किये जाने के विरोध में 5 अप्रैल को तिसरे दिन धरना की अध्यक्षता सुशील श्रीवास्तव ने की। धरना को सम्बोधित करते हुए तांगा यूनियन के महासचिव नीरज बरनवाल ने कहा कि लगातार आंदोलन के बाद भी राजप्रबंधक द्वारा हमारे प्रतिनिधिमंडल से मिलना उचित नहीं समझा, बरनवाल ने कहा कि आगे जो आंदोलन होगा उसकी सारी जवाबदेही राजप्रबंधक की होगी। धरना को सी पी आई एम के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव, खेतिहर मजदूर यूनियन के सचिव प्रभुनाथ गुप्ता,सी आईं टी यू के जिला महासचिव शंकर कुमार राव, किसान नेता रामा यादव, तांगा यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा तथा मनोज कुशवाहा ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह तांगा परिसर हमें मुफ्त में नहीं मिली है यह तांगा यूनियन पहले अमरखाना यानी जो वर्तमान में विश्वामित्र मार्केट बना है उसी परिसर में था,1993 में उस समय के जिला समाहर्ता जी कृष्णैया, बेतिया राज प्रबंधक श्री सत्यदेव प्रसाद तथा बेतिया के अनुमंडल पदाधिकारी श्री रामाशंकर सिंह के द्वारा इस परिसर को दिया गया तब से यह तांगा यूनियन यहां अवस्थित है।हमारा यूनियन पंजीकृत है जिसका पंजीयन संख्या 4012/2007है।इस परिसर को राज प्रबंधक के द्वारा पार्किंग के नाम पर ठेका दे दिया गया है जो सरासर गलत है,जो इसे तुरंत रद्द किया जाए तथा यूनियन के नाम से बंदोबस्त किया जाए।आज लगातार आंदोलन के बाद भी राजप्रबंधक या जिला प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगा।अब यह आंदोलन आर पार की होगी।
तिसरे दिन धरना में तांगा चालक संत राम, मनौव्वर अंसारी,चंद्रीका राम,भूट्टी साह,फतेह अंसारी, विश्वनाथ राम, हाकिम मियां, भोला मियां, खुर्शीद आलम, राजदा बेगम, मंसूर मियां,डोमा राम,मो॰ मस्तान अंसारी,के साथ और भी तांगा चालक मौजूद थे।


