



बेतिया मोहन सिंह।
06 जून 26 की रात्रि 02:30 बजे साठी थाना अंतर्गत ग्राम नंदपुर के चुन्नू पाण्डेय के दरवाजे पर फायरिंग की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना के आलोक में आज 08 जून 26 पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पुलिस अंचल निरीक्षक शिकारपुर अंचल, थानाध्यक्ष साठी थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।


