Friday, April 17, 2026
Homeबेतिया2.34 करोड़ की लागत से मनोरम रूप में विकसित होगा बड़ा रमना...

2.34 करोड़ की लागत से मनोरम रूप में विकसित होगा बड़ा रमना मैदान:गरिमा

शहर के ऐतिहासिक धरोहर के रूप होगा बड़ा रमना मैदान का समग्र सौंदर्यीकरण और विकास,

पूरे मैदान की सफाई और समतलीकरण के बाद खाली जगह पर लगाई जायेंगी उम्दा प्रजाति की घास,

महिला, पुरुषों के अलावा सुरक्षा गार्डों के लिए भी होगी अलग अलग प्रसाधन व अन्य सुविधाएं,

पूर्व से निर्मित प्रवेश द्वारों का जीर्णोद्धार के साथ रख रखाव व्यवस्था पर भी होगा प्रशासनिक ध्यान,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर के ऐतिहासिक धरोहर बड़ा रमना मैदान को 2,33,73,128 की लागत से एक मनोरम पार्क के रूप में विकसित करने की प्रस्तावित उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना को नगर विकास एवम आवास विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जिला के अनेक प्रतिनिधि खेल प्रेमियों द्वारा अनेक अवसरों पर इसकी मांग की जाती रही है। इसको लेकर दशकों से बदहाल और उपेक्षित बड़ा रमना मैदान जैसे जिला स्तरीय ऐतिहासिक धरोहर का स्वरूप आकर्षक रूप में बदलने की उनकी योजना को विभागीय स्वीकृति मिली है। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा नगर विकास एवम आवास विभाग को रमना मैदान के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास से संबंधित करीब ढाई करोड़ की योजना का प्रस्ताव विगत महीने भेजा गया था। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना के पूरी होने के बाद इसकी सुरक्षा- निगरानी तीसरी आंख अर्थात सीसीटीवी के माध्यम से करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महापौर ने बताया कि इस जिला स्तरीय धरोहर रूपी इस संपूर्ण मैदान का पार्क के रूप विकसित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि होगी। विभाग से प्रशासनिक स्वीकृत डीपीआर के आधार पर महापौर ने बताया कि रमना मैदान की साफ सफाई और समतलीकरण के बाद चहारदीवारी के पास पेड़ और खाली जगह पर आधुनिक घास लगाई जायेंगी। इसके साथ ही पाथवे, चार गजीबो, आराम बैंचों के साथ पर्याप्त हाई मास्क लाइटों के अलावा तीन योग कुटीर, दो गार्ड रूम, महिला पुरुष और गार्ड के लिए अलग अलग शौचालय बोरवेल का निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि इसके साथ ही प्रवेश द्वारों का जीर्णोद्धार के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर का पांच साल के रखरखाव की व्यवस्था पर भी योजना के डीपीआर में निर्धारित किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि रमना मैदान के सौंदर्यीकरण की निविदा बहुत जल्द जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes