Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियानगर के काली धाम मंदिर से श्री राम सनातनी सेना के तत्वाधान...

नगर के काली धाम मंदिर से श्री राम सनातनी सेना के तत्वाधान में एक विशाल शोभा यात्रा निकाला

बेतिया मोहन सिंह।
रामनवमी के अवसर पर सोमवार को नगर के काली धाम मंदिर से श्री राम सनातनी सेना के तत्वाधान में एक विशाल शोभा यात्रा निकाला और नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए काली धाम मंदिर में लौट कर समाप्त हो गया। इस विशाल जुलूस में कई झांकियां प्रस्तुत की गई थी, जिसमें हजारों बच्चे, बूढ़े तथा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के हाथों में भगवा झंडा था और वे जय श्री राम का नारा लग रहे थे। सभी मार्गों में भगवा झंडा लहराता रहा और जय श्री राम के नर से पूरा नगर गुंज उठा। इस दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही जो जुलूस के आगे पीछे चल रही थी और दर्जनों दंडाधिकारी की प्रतिनिधि की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes