Saturday, July 4, 2026
Homeबेतियाई-रिक्शा और ऑटो की टक्कर में पांच लोग हुए घायल

ई-रिक्शा और ऑटो की टक्कर में पांच लोग हुए घायल

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित एनएच-727 पर थैलेसरी चौक के समीप शनिवार के दिन ई-रिक्शा और ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे, तभी थैलेसरी चौक के समीप संतुलन बिगड़ने से उनकी आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
घटना की सूचना मिलने पर मझौलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों की पहचान एवं उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes