Saturday, June 13, 2026
Homeबेतियाभारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद, 14 कारोबारी गिरफ्तार

भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद, 14 कारोबारी गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।
जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में दिनांक 10 जून 26 को गठित टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 14 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब एवं विदेशी शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि

शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भसुरारी तथा नौरंगिया थाना अंतर्गत मदनपुर जंगल सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और रिनफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 3800 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा लगभग 300 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

गुप्त सूचना मिलने पर बैरिया थानान्तर्गत खिरिया घाट, चौतरिया टोला समीप छापेमारी क्रम में एक व्यक्ति सुनिल भगत, पित्ता-जगदेश भगत, सा०-खिरिया घाट, चौतरिया टोला, वार्ड 04, थाना बैरिया की तलाशी लेने पर उसके पास प्लासिटक के बोतल से करीब कुल 3. 00 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-892/26 दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब बिक्री की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की गई जिसमें एक व्यक्ति बिटु कुमार, पिता-झगरू महतो, सा०-हाटसरैया, थाना-बैरिया के द्वारा छुपाए गए प्लास्टिक के बोतलों से कुल 21.50 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-891/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

सिकटा थाना अंतर्गत वाहन जाँच के क्रम में एक व्यक्ति भूलन साह, पिता-चौकठ साह, सा० वैशखवा, वार्ड-06, थाना-गोपालपुर की तलाशी लेने पर उसके पास से 0.60 लीटर अवैध नेपाली शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-898/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

लौकरिया थाना अंतर्गत गश्ती के क्रम में एक महिला कैलाशपति, पति-ठगई उरॉव, सा० बहुअरवा, थाना-लौकरिया, पुलिस वाहन को देखकर तेजी से अपने घर से निकल कर भागने का प्रयास की जिसे महिला उत्पाद बलों द्वारा पकडी गई। उक्त महिला की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 5.00 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 869/26 वर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेन से शराब की परिवहन की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी के क्रम में दो व्यक्तियों 1. अंकित कुमार, पिता-रव० प्रमोद सिंह, तथा 2. जयप्रकाश सिंह, उम्र-22 वर्ष, पिता-श्री ललन संह, दोनो सा०-जगीराहा कोठी, थाना-कोटवा, जिला-पूर्वी चम्पारण की ट्रॉली बैग एवं पिडु बैंग की तलाशी लेने पर Royal Stage 750 ml. की कुल-12.00 लीटर विदेशी शराब बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-867/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

▶ ट्रेन से ही शराब की परिवहन की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति रौशन कुमार, पिता केदार सिंह, सा०-जगीराहा कोठी, थाना-कोटवा, जिला-पूर्वी चम्पारण की ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर Royal Stage 750 ml. की कुल-31.75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-866/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में कुल 14 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी दलः-

  1. सुश्री रोजी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  2. श्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  3. श्री बिकु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  4. श्री राजकिशोर सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  5. श्री रौशन कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  6. श्री सौरभ कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  7. श्री बृजकिशोर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  8. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes