Saturday, June 13, 2026
Homeबेतियासोवा बाबू चौक के समीप भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्थापित...

सोवा बाबू चौक के समीप भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्थापित होगी प्रतिमा: गरिमा

नगर निगम बोर्ड से पारित और प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त 16.48 लाख की योजना के तहत प्रतिमा स्थल बनेगा “कर्पूरी मेमोरियल स्मारक स्थल”,

नगर निगम बोर्ड द्वारा बहुमत के आधार पर पारित इस महत्वपूर्ण योजना सहित अन्य योजनाओं के – प्रारूप के आधार पर निविदा जारी करने की तैयारी में जुट गया है नगर प्रशासन,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर हृदय स्थल कहे जाने वाले सोवाबाबू चौक के समीप ही “भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नगर निगम बोर्ड द्वारा जारी प्रशासनिक स्वीकृति के अनुसार 16.48 लाख की प्रस्तावित इस योजना के तहत प्रतिमा स्थल के खाली भूखंड पर “कर्पूरी मेमोरियल स्मारक स्थल” की स्थापना की जाएगी।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा बहुमत के आधार पर पारित इस महत्वपूर्ण योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रारूप के आधार पर नगर निगम प्रशासन निविदा जारी करने की तैयारी में जुट गया है। पारित प्रस्ताव के आलोक में महापौर ने बताया कि सोवा बाबू चौक से पश्चिम ट्रांसफार्मर के बगल स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण तथा पार्क निर्माण कार्य के लिए नगर निगम प्रशासन निविदा प्रक्रिया शुरू करेंगी।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग 16 लाख 47 हजार 992 रुपये की लागत व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह स्थान न केवल श्रद्धांजलि स्थल बल्कि नागरिकों के लिए आकर्षक सार्वजनिक परिसर के रूप में भी स्थापित हो सकेगा।
प्रस्तावित कार्यों में प्रतिमा परिसर का सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्र का विकास, आकर्षक सौंदर्यीकरण, चकाचक प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा अन्य नागरिक उपयोगी संरचनाओं का निर्माण शामिल रहने की योजना है। महापौर ने यह भी बताया कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद यह स्थल शहर के एक महत्वपूर्ण, दर्शनीय एवं प्रेरणादायी स्थलों में शामिल होगा।महापौर गरिमा देवी सिकारिया एवं नगर निगम बोर्ड की पहल पर स्वीकृत इस योजना को सामाजिक न्याय और जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes