Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियासाठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीण दहशत में

साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीण दहशत में

बेतिया मोहन सिंह।

मिली जानकारी के अनुसार
पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडे टोला में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक पर सवार तीन युवक गांव पहुंचे और करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही साठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में डीएसपी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला पुराने वैवाहिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चुन्नू पांडे और पूजा कुमारी के विवाह के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसको लेकर पहले भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes