Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियामेरा भारत, ग्रीन भारत :जलवायु संरक्षण हेतु युवा सहभागिता थीम पर संत...

मेरा भारत, ग्रीन भारत :जलवायु संरक्षण हेतु युवा सहभागिता थीम पर संत लौरेंस स्कूल चुहड़ी में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

बेतिया मोहन सिंह।

माय भारत (My Bharat) के तत्वावधान में दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत लौरेंस स्कूल चुहड़ी में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशांक मित्तल, ज़िला युवा अधिकारी, माय भारत, प० चम्पारण तथा
आदित्य कुमार मधुकर और प्राचार्य रोनाल्ड कुँअर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बुके और अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री शशांक मित्तल, युवा अधिकारी, माय भारत, प०चम्पारण ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 द्वारा प्रदत्त जीवन के अधिकार तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रतिपादित इस सिद्धांत को स्वीकार करते हुए कि स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक मानवाधिकार है, सभी को शपथ ग्रहण कराई |

इसी उपलक्ष्य में आज संत लौरेंस स्कूल, चुहड़ी में शपथ, पेंटिंग, चित्रांकन,भाषण प्रतियोगिता और “एक छात्र – एक पौधा” अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री शशांक मित्तल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण करना हरेक व्यक्ति का दायित्व है, प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगानी चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए।

वही विद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को कहा कि आज के समय में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है, जल संकट, प्रदूषित वातावरण कई बीमारियां फैल रही है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है लोगों को जागरूक करें, पेड़ लगाएं और पानी का दुरूपयोग नहीं करें। एक व्यक्ति एक पेड़ लगाएगा तो कई जीवन सुरक्षित होगा। इसलिए सभी छात्र- छात्रा एक पौधा जरूर लगाएं और उसे पेड़ बनाने के लिए सुरक्षित करें।

कार्यक्रम में उपस्थित यूथ ऑइकन बिहार श्री आदित्य मधुकर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा आज युवा शक्ति अपने कार्यों से हरेक क्षेत्र में न सिर्फ अपनी पहचान बनाये है बल्कि देश, समाज में बेहतर कार्य के लिए परिवर्तन के लिए बढ़चढ़ कर आगे आ रहे है। इसलिए हम युवाओं का फर्ज बनता है कुछ ऐसा कार्य कर जाए जिससे खुद का नाम रौशन हो साथ ही देश की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगा आइये हम सब मिलकर पेड़ लगाए जीवन बचाये साथ ही प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाएं।

इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता में मेरा भारत, ग्रीन भारत :जलवायु संरक्षण हेतु युवा सहभागिता पर शानदार प्रस्तुति देते हुए छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को बताया। उसके बाद अतिथियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण थीम पर बनाई गई चित्रकला, पेंटिंग, पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता अर्जुन कुमार, शालू कुमारी, आदेश कुमार, सत्यम कुमार, शिवानी कुमारी और भाषण प्रतियोगिता के विजेता शाहिल कुमार, शिधार्थ कुमार और समीर गुप्ता को
युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के सौ विद्यार्थियों के बीच पौधा वितरण किया गया अंत में सभी अतिथियों और प्रधानाचार्य संयुक्त रूप से पौधा रोपण किये।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री आकाश सेंसिल ने किया, सुश्री प्रियंका कुमारी, सुश्री सोनाली राजेश सहित अन्य शिक्षकगण ने कार्यक्रम की सफ़ल बनाने में अपनी महती योगदान दिया। रोनाल्ड कुँअर सिंह, प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes