


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभागीय निर्देश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न वार्डों में चलाया गया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कचरे को चार श्रेणीयों में बाटते हुए निस्तारण को सफल बनाने का जन जागरूकता अभियान,
विभिन्न वार्डों के साथ नगर निगम प्रशासन द्वारा सघन शहरी क्षेत्र के केंद्रीय वार्ड- 17 से की गई नये मॉडल “एसडब्लूएम- 2026” महाअभियान की शुरुआत,
“कचरा फेंको और भूल जाओ” मॉडल की जगह “डिजिटल ट्रैकिंग”, और “री-साइकलिंग” की दिशा में एसडब्लूएम- 2026 के कड़े क़ानून लागू करना,
बेतिया मोहन सिंह।
विश्व पर्यावरण दिवस पर विभागीय निर्देश के आलोकमें नगर निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न वार्डों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सफल बनाने के लिए एसडब्लूएम- 2026 महाअभियान की शुरुआत की गई। नगर निगम प्रशासन द्वारा जनजागरूकता अभियान का आयोजन वार्ड 17 में किया गया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की उपस्थिति में आयोजित जन जागरूकता अभियान का संचालन नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी अशफाक अहमद ने किया। विभागीय निर्देशों के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अर्थात सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्लूएम- 2026) के नए प्रावधानों का जानकारी साझा करते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कचरे के प्रबंधन को अब प्रत्येक शहरी परिवार के द्वारा स्वच्छता संबंधी जिम्मेदारियों को निभाना अनिवार्य हो गया है। क्योंकि प्रत्येक घर की कचरा पृथक्करण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सरकार द्वारा ही अनिवार्य बना दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अब इसकी अनदेखी करने वाले सभी शहरी परिवारों से सरकार द्वारा पर्यावरण जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इस दौरान महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा मौके पर उपस्थित नागरिकों को नये नियमावली के अनुसार घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग चारों श्रेणियों में पृथक रखने, गीले, सूखे, मेडिकल वेस्ट और स्पेशल केयर वेस्ट कचरे के उचित निस्तारण, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि जनभागीदारी ही इस अभियान की सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने नागरिक जन से स्वच्छता को आदत और जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की।
महापौर ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बेतिया के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहयोग दोनों सबसे आवश्यक है। सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि”एसडब्लूएम-2026″ अभियान के तहत अब कचरा प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया गया है, जिसमे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी सहभागिता अनिवार्य रूप से दिखानी है।
स्वच्छता अधिकारी अर्पित कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान करता है। जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों में नागरिकों की सकारात्मक सहभागिता भी देखने को मिली।


