Sunday, May 31, 2026
Homeबेतियाशहरी निकायों से आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मियों को स्थाई नौकरी...

शहरी निकायों से आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मियों को स्थाई नौकरी की गारंटी करो – रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

नगर पंचायत लौरिया में सफाई कर्मियों का मासिक वेतनमान 21 हजार रुपये अविलम्ब करो – हरिशंकर प्रसाद


केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए चार लेबर कोड (काला कानून ) वापस लो– टीयूसीआई


मांगें नहीं मानने पर 13 जून से नगर पंचायत का अनिश्चितकालीन चक्का जाम होगा – पिंकी देवी

बेतिया मोहन सिंह।
ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के शाखा नगर पंचायत लौरिया की ओर से नगर पंचायत के प्रांगण में सफाई कर्मियों का 11 सूत्री मांगों को लेकर पिंकी देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। धरना को संबोधित करते हुये ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सह ट्रेड यूनियन सेंटर ऑफ़ इंडिया (टीयूसीआई)का सेन्ट्रल कमेटी सदस्य कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मियों का पाव पखारने का ड्रामा करते हुये कर्मियों के वर्तमान, भूत और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा की एक तरफ मोदी, शाह की कार्यकाल में वर्षों से शहरी निकायो में स्थाई पदों की बहाली नहीं हो सकी है तो दुसरी तरफ सफाई कर्मचारियों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों की बहाली नहीं हो सके इसके लिए केन्द्र की सरकार द्वारा ठप्पा तक लगा दिया गया है। बिहार की नवेली सम्राट चौधरी की सरकार हरा गमछा और जाति पूछकर गोली बंदूक चलवाने की बात कर रही है तो दुसरी तरफ शहरी निकायो के 11सूत्री मांग जो वर्षों से लंबित है उसे अनदेखा कर रही है। आगे जनरल सेक्रेटरी रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने जोर देकर कहा की शहरी निकायो से सरकार शीघ्र आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मियों स्थाई पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरु नहीं करती है निकट भविष्य में राज्यव्यापि धारधार आन्दोलन के तहत अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया जायेगा। धरना को संबोधित करते हुये नगर पंचायत लौरिया के अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी वतौर नगर पंचायत द्वारा अभी तक वार्षिक वेतनमान की वृद्धि नहीं किये जाने पर सफाई कर्मियों में काफी रोष है की बात कही। उन्होंने आगे कहा की 50% सफाई कर्मियों को ईपीएफ का ना ही कोई लेखा जोखा है और ना ही सुरक्षा की किसी प्रकार का संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। अन्त में पिंकी देवी के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अपनी सात सूत्री मंगों का एक ज्ञापन नगर पंचायत लौरिया के कार्यपालक पदाधिकारी को सौपी गई। आगे उन्होंने जोर देकर कहा की नगर प्रशासन यदि हमारी मांगों को 12 जून तक नहीं मानती है तो 13 जून से नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी अनिश्चतकालीन सफाई का कार्य ठप्प कर सामूहिक तौर पर हड़ताल पर चले जाएंगे।धरना को टीयूसीआई के जिला प्रभारी हरिशंकर प्रसाद,नाथू राउत,मिठाई राउत, रीना देवी, सप्पू देवी, राजेश राउत, राजन कुमार, मंटू राउत, रिंकी देवी, उर्मिला देवी आदि नेताओ ने भी संबोधित कया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes