Sunday, May 31, 2026
Homeबेतिया11 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद-----उत्पाद...

11 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद—–उत्पाद अधीक्षक

बेतिया मोहन सिंह।
जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 21 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 11 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में देशी चुलाई व विदेशी शराब तथा अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि

गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुन्दरगाँव, साठी थानाअंतर्गत बसंतपुर तथा चौतरवा थाना अंतर्गत मझौआ धांगड़ टोली सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 3400 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 290 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब परिवहन की गुप्त सूचना मिलने पर सूचना में वर्णित स्थान पर पहुँच छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में दो मोटरसाईकिल चालक पुलिस बल को देखकर अपना-अपना मोटरसाईकिल जिसपर बोरा लदा हुआ था उसे छोड़कर भाग निकले। उक्त बोरा की विधिवत तलाशी लेने पर उसे से बंटी-बबली लाईम की कुल 720 पीस टेट्रा पैक जिसकी कुल मात्रा-144 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-782/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना मिली की नौतन थाना अंतर्गत बरियारपुर गाँव बसवाड़ी में शराब बिक्री का कार्य किया जाने वाला है। उक्त स्थान पर पहुँच छापेमारी टीम द्वारा जाँच शुरू किया गया। जाँच के दौरान प्लास्टिक बोरा में बंटी-बबली और 8PM Speical Blend का कुल 62. 28 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-783/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गश्ती के क्रम में नरकटियागंज मेन रोड़ के पास एक व्यक्ति सोनु कुमार, पिता-स्व० अमर धांगड़, सा०-पुरानी बाजार नरकटियागंज, थाना-शिकारपुर, अपने हाथ में एक प्लास्टिक का झोला लिए आ रहा था। वह पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गय उक्त की तलाशी लेने पर उसके पास प्लासिटक की झोला से 6 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-773/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही शराब है।

नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू गश्ती के क्रम में रेलवे ढाला के पास एक व्यक्ति राजेश बीन, पिता-मनेजर बीन, सा०-सिरपत, थाना-सेमरा, पुलिस बलों द्वारा किए जा रहे जाँच को देखकर भागने लगा जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गया। उक्त की तलाशी लेने पर उसके कमर से King Fisher Beer का 2 पीस जिसकी कुल मात्रा 1 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-766/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल-11 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी दलः-

  1. सुश्री रोजी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  2. श्री आशुतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  3. श्री ब्रजकिशोर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  4. श्री अजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  5. श्री रंजित कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  6. श्री प्रिंस कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  7. श्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  8. श्री कमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  9. श्री अंकित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  10. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes