Sunday, May 31, 2026
Homeबेतियासामुदायिक सहभागिता बढ़ाने को लेकर बैरिया में CoP-D कार्यशाला आयोजित।

सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने को लेकर बैरिया में CoP-D कार्यशाला आयोजित।

टीकाकरण अभियान को मजबूत बनाने में मुखियाओं की भूमिका पर जोर।

पंचायत स्तर पर समन्वय और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए CoP-D पहल शुरू।

बेतिया मोहन सिंह।

प्रखंड सभागार बैरिया में कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस फॉर डिमांड (CoP-D) कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत मुखियाओं हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें 17 पंचायत के मुखिया ने प्रतिभाग किया और सभी मुखिया जी कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

कार्यशाला में सर्वप्रथम CoP-D क्या है, इसके उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर सीओपीडी का गठन किस प्रकार किया जाएगा तथा यह किस प्रकार कार्य करेगा, इस विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उपस्थित सभी मुखियाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को उपयोगी बताया। इस दौरान मुखिया श्री विनोद कुमार मेवदाने ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए सभी टूल्स अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इन टूल्स को सभी मुखियाओं को उपलब्ध कराया जाए, ताकि पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लाभार्थियों को जागरूक किया जा सके।

यह पायलट पहल ग्राम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समन्वय को सुदृढ़ करने पर भी केंद्रित है, ताकि सामुदायिक सहभागिता एवं स्थानीय स्वामित्व को सतत रूप से सुनिश्चित किया जा सके। सम्मानित सामुदायिक प्रतिनिधियों के रूप में, मुखिया टीकाकरण के लिए अनुकूल वातावरण बनाने एवं समग्र हस्तक्षेप को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनकी भूमिका में निम्नलिखित कार्य शामिल हो सकते हैं:
साझा लक्ष्यों के निर्माण में सहयोग करना तथा उन्हें प्राप्त करने हेतु सामूहिक प्रयासों का मार्गदर्शन करना, साथ ही प्रगति की नियमित समीक्षा करना।

टीकाकरण स्थलों पर अभिभावकों/देखभालकर्ताओं के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने हेतु स्थानीय संसाधनों को सक्रिय करना, जैसे उचित बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पंखा एवं वेंटिलेशन की उपलब्धता तथा जहाँ संभव हो, प्रसवपूर्व जाँच (ANC) के दौरान गोपनीयता सुनिश्चित करना।
सामुदायिक सहभागिता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए VHSND एवं टीकाकरण सत्रों के संचालन में सहयोग एवं निगरानी करना।

परिवारों को टीकाकरण सत्रों एवं सामुदायिक बैठकों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करना।
ग्राम स्तरीय गतिविधियों के दौरान फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं एवं फील्ड टीमों का सहयोग करना।

ऐसे परिवारों या बस्तियों की पहचान में सहयोग करना जहाँ बच्चों का टीकाकरण छूट गया हो। व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से गलत सूचनाओं को दूर करना एवं हिचकिचाहट रखने वाले परिवारों को प्रेरित करना।
कार्यक्रम में ब्लॉक पंचायत राज पदाधिकारी राजन कुमार जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मुखिया जी से अनुरोध किया कि सभी मुखिया कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और पूर्ण सहयोग करना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में CoP-D की तरफ से ज्योति सिंह, मनोज कुमार सिंह, उमेश तिवारी एवं अन्य ब्लॉक एवं पंचायत की टीम उपलब्ध रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes