Sunday, May 31, 2026
Homeबेतियापटना साइंस कॉलेज के 9 छात्र IIT JAM परीक्षा में सफल, हुए...

पटना साइंस कॉलेज के 9 छात्र IIT JAM परीक्षा में सफल, हुए सम्मानित

बेतिया मोहन सिंह।
हाल ही में आयोजित IIT JAM परीक्षा में पटना साइंस कॉलेज के 9 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन साइंस कॉलेज के पूर्व काउंसलर प्रत्युष राज द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के पूर्व काउंसलर एवं शैक्षणिक सचिव सुधांशु राठौर,राक़ीब इकबाल तथा दिव्यम उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओ ने कहा कि इस वर्ष छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। IIT JAM जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता,लेकिन छात्रों ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की है।
सभी वक्ताओं ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही यह उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में भी पटना साइंस कॉलेज के छात्र शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल कर कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes