Sunday, May 31, 2026
Homeबेतियाउत्पाद विभाग की टीम में विदेशी शराब की एक बहुत बड़ी खेप...

उत्पाद विभाग की टीम में विदेशी शराब की एक बहुत बड़ी खेप बरामद कौर बहुत बड़ी सफलता पाई है और 20 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है —-उत्पाद अधीक्षक

बेतिया मोहन सिंह प्रधान संपादक धमाका खबर l
जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 19 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 20 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है तथा विदेशी शराब की एक बहुत बड़ी खेप बरामद किया गया है और भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया में बताया कि

शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बजार, साठी थाना अंतर्गत साठी तथा लौकरिया थाना अंतर्गत गोबरहिंया जंगल सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 3200 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 265 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना में बताया गया की शशिकांत प्रसाद, पिता स्व० छबीला प्रसाद, सा०-तधवानंदपुर, वार्ड-06 द्वारा अपने घर से अवैध शराब बिक्री की जाती है। उक्त व्यक्ति की घर की तलाशी लेने पर मुख्य दरवाजे से सटे ओसारा में प्लास्टिक का बोरी से बंटी-बबली 200 मीली. का 270 पीस जिसकी कुल मात्रा-54.00 लीटर देशी शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-767/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति हिरा मुशहर, पिता-स्व जगन मुशहर, सा०-डुमरिया, वार्ड-08, थाना-रामनगर, पुलिस वाहन को देखकर प्लास्टिक के त्रिपाल में कुछ छुपाने लगा। जिसे संदेह के आधार पर त्रिपाल की तलाशी लेने पर 500 मीली के कुल 32 पीस कुल-16.00 लीटर पन्नी में बंधा हुआ अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-752/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही गश्ती के क्रम में रामनगर धागड़ टोली वार्ड-05 में एक महिला सरिता देवी, पति-विजय महतो, सा०-सुगाव धागड़ टोली, वार्ड-09, थाना-सुगौली, जिला पूर्वी चम्पारण अपने हाथ में एक उजले रंग के प्लास्टिक का झोला लिए हुई थी। उक्त पहिला पुलिस वाहन को देखकर पिछे मुड़कर तेजी से घर में भागने लगी जिसे संदेह के आधार पर उत्पाद महिला बलों द्वारा पकड़ा गया। उक्त महिला के झोला की तलाशी लेने पर 04.00 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 753/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना मिली की नौरंगीया थाना अंतर्गत मदनपुर के रास्ते विदेशी शराब का परिवहन होने वाला है। उक्त सूचना मिलने पर सूचना में वर्णित स्थान पर छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर एवं ट्रॉली जिसपर ईट लदा हुआ था आता दिखाई दिया जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर ट्रॉली पर लदे ईट के नीचे 8 PM Special Blend का कुल 125 कार्टून तथा Royal Stage Suprior Whisky का कुल 24 कार्टून दोनों की कुल मात्रा 1386.00 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-768/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही उत्पाद टीम द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल-20 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी दलः-

  1. श्री पवन कुमार, निरीक्षक मद्यनिषेध
  2. सुश्री रोजी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  3. श्री सुरेन्द्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  4. श्री आशुतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  5. श्री तारणी प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  6. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।
  7. सुश्री प्रियंका कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  8. श्री नीरज कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  9. श्री कमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  10. सुश्री पिंकी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
  11. श्री सुटन पंड़ित, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes