Sunday, May 31, 2026
Homeबिहारमझौलियाबहुअरवा पचांयत मे शराब पार्टी करते वीडियो हुआ वायरल

बहुअरवा पचांयत मे शराब पार्टी करते वीडियो हुआ वायरल

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत बहुअरवा पचांयत मे सोशल मीडिया पर एक कथित शराब पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक बहुअरवा कुर्मी टोला का निवासी मैनेजर यादव के रूप में बताया जा रहा है, जो कथित रूप से शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वीडियो किसी घर के अंदर बनाया गया है। आरोप है कि युवक ने स्वयं वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। बताया यह भी जा रहा है कि संबंधित युवक ऑर्केस्ट्रा संचालन का कार्य करता है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह के वीडियो के सामने आने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की अभी तक किसी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस या प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। इसके बावजूद क्षेत्र में यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes