Sunday, May 31, 2026
Homeबेतियापश्चिम चंपारण के 127 जनजातीय बहुल गांवों में शुरू हुआ जनभागीदारी अभियान।

पश्चिम चंपारण के 127 जनजातीय बहुल गांवों में शुरू हुआ जनभागीदारी अभियान।

जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया अभियान का शुभारंभ।

सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधा और जनसुनवाई से आदिवासी समुदाय को मिलेगा सीधा लाभ।

बेतिया मोहन सिंह।

पश्चिम चंपारण जिले के जनजातीय बहुल गांवों में अनुसूचित जनजाति समुदाय तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को “जनभागीदारी अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया गया। बेतिया समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर एडीएम राजीव कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक अरुण प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज, सभी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पांच प्रखंडों के 127 गांवों में लगेंगे विशेष शिविर

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह विशेष अभियान 25 मई तक चलेगा। इसके तहत बगहा-2, गौनाहा, रामनगर, मैनाटांड़ और योगापट्टी प्रखंड के 127 अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में 19 मई से 25 मई तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे तथा त्वरित निष्पादन कर प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही मेडिकल कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जनसुनवाई में सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अभियान के दौरान 21 मई से 25 मई तक चयनित आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोग अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया गया है।

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पहल

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दूरदराज के जनजातीय गांवों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जरूरतमंद परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ना है। अभियान के सफल संचालन के लिए उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन को वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है।

अभियान की तैयारी को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर की अध्यक्षता में अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें शिविर संचालन, जनसंपर्क, आवेदन निष्पादन और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पंचायत के विकास मित्र अथवा संबंधित प्रखंड व अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी से संपर्क कर अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव रंजन सिन्हा, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी, अमित भास्कर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes