Sunday, May 31, 2026
Homeबेतिया23 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद--उत्पाद...

23 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद–उत्पाद अधीक्षक

बेतिया मोहन सिंह।

उत्पाद विभाग द्वारा शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे छापामारी अभियान से जिले में हड़कंप मच गया है।
जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 12 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 23 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि

शनिचरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी पाईन तथा लौकरिया थाना अंतर्गत गोबरहिंया जंगल सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 4510 किलोग्राम जावा किविल गुड़ का घोल तथा 286 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

➤ बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरीया चौक के पास सडक किनारे वाहन जाँच के क्रम एक व्यक्ति नकछेद तुरहा, उम्र 38 वर्ष करीब, पिता-रूपा तुरहा, सा० रतवल, वार्ड न०-10, थाना-चौतरवा की तलाशी लेने पर उसके पास 500 मीली. क्षमता वाले 20 पीस पन्नी पाउच जिसकी कुल मात्रा-10.00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-721/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना मिलने पर बरियारपुर दियारा क्षेत्र खडही में जाँच के करने पर Officer Choice Original Whisky 180 ml. की 48 पीस टेट्रा पैक जिसकी मात्रा 8.64 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-726/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

पटखौली थाना अंतर्गत सुखवन रोड पर पुलिस वाहन देखकर अभियुक्त मोटरसाईकिल छोड़ भाग निकले। उक्त मोटरसाईकिल की तलाशी लेने पर मोटरसाईकिल के डिक्की से 200 ml. बन्टी बबली देशी शराब की 20 पीस जिसकी कुल मात्रा-4 लीटर बरामद हुआ। जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 729/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

➤ साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल-23 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी दलः-

  1. सुश्री रोजी, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
  2. सुश्री खुशबू कुमारी, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
  3. श्री रामनाथ शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  4. श्रीमती आर. किरण कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
  5. श्री रंजीत कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  6. श्री भगवान शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
  7. श्री नीरज कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
  8. श्री सौरभ कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
  9. श्रीमती किरण कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
  10. श्री बिकु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  11. श्री तारणी प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
  12. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes