Friday, July 31, 2026
Homeबेतियाबेतिया, दुर्गा शक्ति हार्डवेयर में भीषण आगजनी लाखों की क्षति, मेयर और...

बेतिया, दुर्गा शक्ति हार्डवेयर में भीषण आगजनी लाखों की क्षति, मेयर और समाजसेवियों ने संभाला मोर्चा

बेतिया मोहन सिंह। नगर के लाल बाजार स्थित एक हार्डवेयर प्रतिष्ठान, दुर्गा शक्ति हार्डवेयर में सोमवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार उठने लगा और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बेतिया की मेयर गरिमा देवी शिकारिया और समाजसेवी सह वार्ड पार्षद रोहित शिकारिया बिना देरी किए तुरंत मौके पर पहुंच गए।मेयर और पार्षद ने व्यक्तिगत रूप से मोर्चा संभालते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया और दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलवाया। बचाव कार्य के दौरान दोनों जनप्रतिनिधि तब तक घटनास्थल पर डटे रहे जब तक कि अग्निशमन दल ने पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पा लिया। उनकी इस तत्परता और सक्रियता की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, क्योंकि समय रहते उठाए गए कदमों से स्थिति को और बिगड़ने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes