Monday, May 4, 2026
Homeबेतियारामपुर से फिजिकल अकादमी ने निकाला मार्च फास्ट।

रामपुर से फिजिकल अकादमी ने निकाला मार्च फास्ट।

बेतिया मोहन सिंह। मैनाटांड़ प्रखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र थरूहट के रामपुर खेल मैदान में संचालित हो रहे जय बजरंगबली जनता फिजिकल अकादमी ने रविवार को सुबह पाँच बचे निकला मार्च फास्ट। यह मार्च फास्ट रामपुर खेल मैदान से शुरू होकर मिशन, इमलिया टोला, पचरूखी, चपरियाटोला, बेहरी, रामपुर होते हुए पुनः रामपुर खेल मैदान में समाप्त हुआ। फिजिकल अकादमी के ट्रेनर अरविंद कुमार और सरोज कुमार ने बताया कि इस मार्च फास्ट का उदेश्य था कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चें इस अकादमी से जुड़े और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें । और इस मार्च फास्ट का मूल उद्देश्य था यहां के लोगों में जागरूकता फैलाना। ग्रामिण जय सुब्बा और निताइ कुमार ने बताया कि रामपुर में फिजिकल अकादमी खुलने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुसी है कि यहां के बच्चें घर पर ही रह कर प्रैक्टिस कर ले रहा है। वही ट्रेनिंग ले रहे रौशन कुमार ने बताया कि हमलोगों के लिए सुनहरा अवसर है कि ट्रैनिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है ।घर पर ही रह कर हम अपना ट्रैनिंग कर ले रहेँ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes