

बेतिया मोहन सिंह।पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार अवैध शराब के बारामदगी हेतु चलाए गए अभियान के दौरान नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 254.625 लीटर विदेशी शराब के साथ एक टेम्पो को जप्त किया गया। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ -2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि इस संबंध में नवलपुर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।254.625 लीटर विदेशी शराब बरामद-एक टेम्पो जप्त


